छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जांजगीर चांपा जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 से महादेव साहू ने ठोकी दावेदारी….

जांजगीर चांपा जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 से महादेव साहू ने ठोकी दावेदारी।
जांजगीर चांपा जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद अब हर ओर चुनावी माहौल गर्मा रहा है। इसी क्रम में पूर्व युवा मोर्चा नवागढ़ मंडल अध्यक्ष महादेव साहू ने जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 01 से अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
गौरतलब है कि महादेव साहू पूर्व में भाजपा नवागढ़ मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष के साथ ही सरखो क्षेत्र से जल उपभोक्ता के अध्यक्ष रह चुके है और अभी वर्तमान में भाजपा के सक्रिय सदस्य है ये अपने शांत स्वभाव के चलते जनता के बीच काफी लोकप्रिय है अब देखना यह ही की आगामी चुनाव में क्षेत्र की जनता का रुझान किस ओर जाता है।