10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा/दो दोस्त का रेलवे ट्रैक में कई टुकड़ों में मिला शव,आत्महत्या या फिर है हत्या जांच में जुटी पुलिस …..

जांजगीर चांपा/दो दोस्त का रेलवे ट्रैक में कई टुकड़ों में मिला शव,आत्महत्या या फिर है हत्या जांच में जुटी पुलिस

 

 

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कोसमंदा रेलवे ट्रेक में एक युवक और एक किशोर का रेलवे ट्रैक में कई टुकड़ों में शव मिला है। दोनों दोस्त थे रेलवे ट्रैक के पास बाइक मिली है। आत्महत्या या फिर हत्या कर फेका रेलवे ट्रैक पर कारण अज्ञात है घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

मृतकों की पहचान भानुप्रताप साहू उर्फ डाबला उम्र 22 वर्ष निवासी कोसमंदा, अनुराग यादव 17 वर्ष है, जो लछनपुर केराझरिया के रूप में की गई है।

SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि बुधवार की बीती रात करीबन 11.30 बजे की घटना है। गुरुवार को सुबह पुलिस की सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची। जहां दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। शव के कई टुकडे में बटा हुआ था। वही कुछ दूरी तक ट्रेन से शव को घसीटने के निशान भी है। दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों ने आत्महत्या की वजह से की है यह अभी जांच का विषय है। वही परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक भानु प्रताप नशे का आदी था,कल रात को न्यू ईयर पार्टी कर रहे थे। उसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं।

वही सवाल यह है कि दोनों रेलवे ट्रेक पर किस कारण से आत्महत्या के लिए गए होगे यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button