हसौद में जे.के. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स की नई ब्रांच का शुभारंभ
हसौद। क्षेत्र के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जे.के. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स ने हसौद में अपनी नई ब्रांच की शुरुआत कर दी है। इस ब्रांच में छात्रों को कक्षा 12वीं के बाद आगे कौन-सा कोर्स करें, किस क्षेत्र में बेहतर करियर अवसर हैं, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही इंजीनियरिंग, फार्मेसी, नर्सिंग, पॉलीटेक्निक एवं विभिन्न डिग्री कोर्स की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी।उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुशील सिन्हा उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि हसौद क्षेत्र में जे.के. ग्रुप जैसी शैक्षणिक संस्था का आना यहाँ के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और करियर काउंसलिंग गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को यहीं उपलब्ध होगी।कार्यक्रम में जे.के. ग्रुप से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे —श्री के. खान — चेयरमैन, जे.के. ग्रुप,श्री ब्रजकिशोर सिंह — प्रिंसिपल, जे.के. इंजीनियरिंग कॉलेज,श्री योगेश पौनिकर — प्रिंसिपल, जे.के. फार्मेसी कॉलेज,श्री क्रेग मैक्लॉउड — पी.आर.ओ., जे.के. ग्रुप श्री प्रद्युम्न सिंह — लेक्चरर,श्री मनीष निराला — प्रोफेसर,श्री प्रभात बंजारे — लेक्चरर डॉ. विजय निराला इस अवसर पर चेयरमैन श्री के. खान ने कहा कि जे.के. ग्रुप का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी छात्रों के बीच शिक्षा की खाई को समाप्त करना है। संस्था का फोकस तकनीकी शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, अनुभवी फैकल्टी और प्लेसमेंट अवसरों पर रहेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।हसौद में जे.के. ग्रुप की इस नई ब्रांच के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को अब करियर निर्माण के अधिक अवसर मिलेंगे।



