बिना परीक्षा हो रही एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती, 1.77 लाख तक सैलरी! लास्ट डेट 23 दिसंबर
बिना परीक्षा नौकरी पाना चाहते हैं तो आप दामोदर वैली कॉर्पोरेशन की इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। यह सरकारी कंपनी अपने यहां विभिन्न फील्ड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती कर रही है। इस भर्ती के लिए डीवीसी ने विज्ञापन संख्या PLR/ET/03/2025/16 के अंतर्गत नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.dvc.gov.in पर चल रहे है। आखिरी तारीख 23 दिसंबर तक इस वैकेंसी में फॉर्म सब्मिट किए जा सकते हैं।
DVC Bharti 2025: वैकेंसी डिटेल्स
| भर्ती निकाय | दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) |
| पद का नाम | एग्जीक्यूटिव ट्रेनी |
| पदों की संख्या | 54 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.dvc.gov.in |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 28 नवंबर 2025 |
| आवेदन करने की आखिरी तारीख | 23 दिसंबर 2025 |
| योग्यता | संबंधित विषय में बी.ई/बीटेक की डिग्री |
| आयुसीमा | लास्ट डेट तक 29 वर्ष से ज्यादा की उम्र न हो। रिजर्व कैटेगिरी के लोगों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। |
| सैलरी | पे लेवल-10 के मुताबिक 56,100-1,77,500/- रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। |
| चयन प्रक्रिया | GATE स्कोरकार्ड के आधार पर चयन होगा। |
| भर्ती का नोटिफिकेशन | DVC Executive Trainee Recruitment 2025 Notification PDF |
| आवेदन करने का लिंक | DVC Executive Trainee Vacancy 2025 Apply Online |
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए योग्यता क्या चाहिए?
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में संबंधित विषय मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल आदि में बैचलर डिग्री न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार जिन्होंने सभी सेमेस्टर में 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, वो भी अप्लाई कर सकते हैं। डिग्री के अलावा GATE-2025 परीक्षा भी संबंधित पेपर के साथ क्वालिफाई की हो।
आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.dvc.gov.in पर जाना होगा।
- यहां Career सेक्शन में आपको संबंधित भर्ती का लिंक मिलेगा।
- इसमें Apply Online लिंक पर क्लिक करके। फॉर्म भरना शुरू करें।
- ध्यान रहे कि आप जो भी जानकारी भर रहे हैं, वो डॉक्यूमेंट्स में वैसी ही होनी चाहिए। क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा।
- डिटेल्स वाला सेक्शन भरने के बाद अपना हाल ही में स्कैन किया गया फोटो और हस्ताक्षर भी png.jpg.jpeg फाइल में अपलोड करें। इसका साइज 2 mb से ज्यादा का नहीं होना चाहिए।
- इसी तरह हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
- अपने अन्य डॉक्यूमेंट्स, मार्कशीट, सर्टिफिकेट भी इसी साइज में अपलोड करें।
- एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।
आवेदन शुल्क
ओबीसी (एनसीएल)/अनारक्षित उम्मीदवारों को 300 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन और डीवीसी डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स को फीस से छूट मिलेगी। अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीवीसी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।



