SSC Sarkari Naukri: 10वीं,12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए मौका, 3003 पदों पर वैकेंसी
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 3003 पद भरे जाएंगे.इसमें अलग-अलग स्तर के पद हैं.कुछ 10वीं पास वालों के लिए, कुछ 12वीं पास के लिए और कुछ ग्रेजुएट यानी स्नातक वालों के लिए यानी हर स्तर के उम्मीदवार इस भर्ती में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं.
आवेदन कब से और कब तक?
आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.इन नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2026 है और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई 2026 है.आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window)11 मई से 13 मई 2026 तक किया जा सकेगा.जो लोग आवेदन करते समय कोई गलती कर देते हैं, उन्हें सुधार का यह मौका मिलेगा इसलिए अंतिम तारीख से पहले फॉर्म भर लें और अच्छे से चेक कर लें.
किसके लिए है यह भर्ती?
यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए है जो 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन कर चुके है.आयोग ने अलग-अलग योग्यता के हिसाब से अलग-अलग पद निकाले हैं इसलिए अपनी पढ़ाई और योग्यता के मुताबिक आप सही पद चुन सकते हैं.
आवेदन के लिए क्या करें ?
1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
2. सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 का लिंक ढूंढें.
3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें.
4. फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी सही-सही भरें.
5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क (अगर लागू हो) ऑनलाइन जमा करें.
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
यह भर्ती विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में ग्रुप B और ग्रुप C स्तर के पदों के लिए है. चयन लिखित परीक्षा (CBT) के आधार पर होगा. परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी.जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह है कि वे जल्दी से जल्दी फॉर्म भर लें और आखिरी तारीख का इंतजार न करें क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ज्यादा लोड पड़ने से दिक्कत हो सकती है.SSC फेज-14 भर्ती 2026 उन हजारों युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो स्थिर सरकारी नौकरी चाहते हैं. अपनी योग्यता के अनुसार फॉर्म भरें और तैयारी शुरू कर दें.
