CgNews शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, 108 विश्वविद्यालयों के बीच सेमीफाइनल में बनाई जगह
CgNews- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की टीम ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल (All India University Games) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर के 108 विश्वविद्यालयों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विश्वविद्यालय की टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर अंतिम चार में जगह बनाई है।
CgNews क्वार्टर फाइनल में बेंगलुरु यूनिवर्सिटी को हराया-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु यूनिवर्सिटी (कर्नाटक) को 46-40 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ ही विश्वविद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता में अपना विजय अभियान जारी रखा और खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया।
CgNews लीग मैचों में भी रहा शानदार प्रदर्शन-प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में भी टीम का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा।पहले लीग मैच में टीम ने चित्तौड़ यूनिवर्सिटी (राजस्थान) को हराया।दूसरे मैच में यूनिवर्सिटी ऑफ केरला को 39-37 के रोमांचक अंतर से पराजित किया।तीसरे मुकाबले में गोंडवाना यूनिवर्सिटी (महाराष्ट्र) पर 24-09 की एकतरफा जीत दर्ज की।चौथे लीग मैच में विश्वेश्वरैया यूनिवर्सिटी (चेन्नई) को 38-32 से मात दी।इन लगातार जीतों के साथ टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और वहां भी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
CgNews जांजगीर-चांपा के खिलाड़ियों का रहा अहम योगदान-इस उपलब्धि में जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। टीम के कप्तान शैलेंद्र गहरा सहित 10 खिलाड़ी जांजगीर-चांपा जिले से हैं, जबकि 2 खिलाड़ी रायगढ़ जिले से शामिल हैं।टीम में कप्तान शैलेंद्र गहरा के साथ निहाल पांडे, प्रशांत चेहरा, रोशन लाठियां, देवेश दीवार, हिमांशु कहरा, नमनदीप टंडन, कार्तिक, ऐश्वर्या यादव, दीपक और अक्षय सहित कुल 12 प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
CgNews विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी बधाई- टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। वहीं विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर सौरभ प्रधान ने भी टीम को सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।इस सफलता के पीछे नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के महासचिव और टीम के कोच राजेश राठौर तथा टीम मैनेजर देवनारायण का विशेष मार्गदर्शन रहा है, जिनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
CgNews सेमीफाइनल में कालीकट यूनिवर्सिटी से होगा मुकाबला-अब सेमीफाइनल में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की टीम का मुकाबला कालीकट यूनिवर्सिटी (केरल) से आज रात 8 बजे होगा। इस महत्वपूर्ण मुकाबले को लेकर पूरे क्षेत्र के खेल प्रेमियों और जिलेवासियों की नजरें टीम पर टिकी हुई हैं और सभी को खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।




