Cg janjgir News घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, स्वीट्स दुकान से 4 सिलेंडर जब्त
जांजगीर-चांपा जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर विभाग की टीम जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चला रही है।
Cg janjgir News बलौदा क्षेत्र में स्वीट्स दुकान पर छापा-जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत पहरिया स्थित विजय स्वीट्स में छापामार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान संचालक शंकरलाल कुम्भकार द्वारा घरेलू उपयोग के लाल गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक रूप से नाश्ता तैयार करने और बिक्री के लिए किया जा रहा था।
Cg janjgir News बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त- मौके पर जांच दल ने प्रतिष्ठान से 4 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 गैस चूल्हे, 1 दोसा प्लेट चूल्हा, 3 रेगुलेटर और 3 गैस पाइप जब्त किए। विभाग ने मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई करते हुए संबंधित सामग्री अपने कब्जे में ले ली।
Cg janjgir News आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज-खाद्य विभाग ने इस मामले में प्रतिष्ठान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Cg janjgir News लगातार जारी रहेगा अभियान- खाद्य विभाग ने कहा है कि घरेलू गैस की कालाबाजारी और दुरुपयोग को रोकने के लिए जिलेभर में ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। साथ ही व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें, अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




