Janjgir champa News बेटे ने मां पर टांगी से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से दिया घटना को अंजाम…
Janjgir champa News– जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पीने से रोकने पर बेटे ने अपनी ही मां पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Janjgir champa News-पुलिस के अनुसार ग्राम पोड़ी निवासी आरोपी दयाशंकर कश्यप का अपनी मां से शराब पीने की बात को लेकर विवाद हो गया था। मां द्वारा बार-बार शराब पीने से मना करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और टांगी से अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
Janjgir champa News-घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Janjgir champa News – नवागढ़ थाना प्रभारी कमलेश सेडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दयाशंकर कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



