Cg Breking News:- मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे…
खरसिया/रायगढ़ खरसिया के बानीपाथर इलाके में स्थित मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्लांट के अंदर गैस टैंक में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनके करीब 75 प्रतिशत तक झुलसने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर फैक्ट्री में नियमित काम कर रहे थे, तभी अचानक गैस टैंक ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मौके पर काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ब्लास्ट तकनीकी खराबी से हुआ या सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती गई थी।
फिलहाल फैक्ट्री परिसर को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।



