बलौदा ग्रामीण चार्ज में जनगणना कार्य रफ्तार पर , कई ब्लॉक में शत – प्रतिशत पूर्ण जिला प्रशासन एवं तहसील के मार्गदर्शन पर हाउस लिस्टिंग का काम जोरों पर , कार्य पूर्णता की ओर*
बलौदा – भारत सरकार द्वारा
संचालित डिजिटल जनगणना 2027 का कार्य तहसील क्षेत्र बलौदा में सुव्यवस्थित तरीके से शुरू हो गया है । इस महत्वपूर्ण अभियान के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का कार्य तेजी से किया जा रहा है और शुरुआती चरण में ही कई ब्लॉक में शत- प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में तहसील स्तर पर फील्ड अमला लगातार गांव का दौरा कर मकान सूचीकरण सत्यापन और डाटा एंट्री का कार्य कर रहा है । प्रशासन द्वारा हर घंटे प्रगति की समीक्षा की जा रही है ताकि किसी भी क्षेत्र में कार्य प्रभावित न हो। शुरुआती चरण में ही कई ब्लॉक में 100% कार्य पूर्ण होना प्रशासन की सक्रियता और कर्मचारियों की मेहनत को दर्शाता है। इसी क्रम में ग्राम औराईकला के HLB क्रमांक 0123 के प्रगणक श्रीमती किरण साहू एवं HLB क्रमांक 0125 के प्रगणक श्री राकेश कुमार यादव ने अपना पूरा मकान सूचीकरण कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर एक मिसाल कायम की है।प्रशासन में इस उपलब्धि को बेहतर कार्य संस्कृति का उदाहरण बताया है । बलौदा तहसील में इस प्रकार कम समय में 100% कार्य की पूर्णता पर बलौदा तहसीलदार श्री टेकेंद्र नुरूटी ने दोनों प्रगणकों एवं उनके सुपरवाइजर श्री राम मनोहर सोनी, इसी प्रकार प्रगणक HLB 015 नवापारा (ब) से श्रीमती जय विश्वकर्मा सुपरवाइजर श्री पुरुषोत्तम कुमार सोनी तथा प्रगणक श्री अरविन्द लहरें (HLB 0134 एवं HLB 0137 ) को बधाई दी। साथ ही साथ सभी सुपरवाइजर को अपने प्रगणकों को भी मोटीवेट कर शीघ्र कार्य पूर्ण करने की अपील की। सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को रोजाना प्रगति दर्ज करने की निर्देश दिए हैं ।इससे कार्य में गति और पारदर्शिता बनी हुई है ।कलेक्टर महोदय श्री जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन और जिला जनगणना अधिकारी संदीप ठाकुर के निर्देशन में बलौदा राजस्व अमला लगातार क्षेत्र भ्रमण और फील्ड मार्गदर्शन देकर जनगणना कार्य को आगे बढ़ा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय दायित्व को सफलता में सहयोग दें ।



