BREAKING NEWS- कौन होगा नगर पालिका जांजगीर नैला का अगला उपाध्यक्ष:- क्या दो पार्षद है मैदान में दिनेश या मोहन लाल किसे मिलेगी जिम्मेदारी,क्या है समीकरण….
जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर नैला के चुनाव परिणाम आने के बाद अब भाजपा की सरकार का फैसला जनता ने कर दिया है , जिसमे अध्यक्ष रेखा गढेवाल और बीजेपी के 15 पार्षदों को जिताया है,, अध्यक्ष के साथ पूरी टीम जल्द ही नगर पालिका की कमान संभालने वाली है,,अभी शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है,कवायद लगाई जा रही है कि फरवरी माह में ही सरकार भाजपा की बैठ सकती है।
वही नगर पालिका में एक और पद उपाध्यक्ष का बाकि है,,जिसमें ओबीसी वर्ग से दो पार्षद दिनेश राठौर वार्ड नंबर 18 और मोहन लाल यादव वार्ड नंबर 3 से रेस में शामिल है।
वार्ड नंबर 18 भाजपा पार्षद दिनेश राठौर ने अपने प्रतिद्वंदी को 143 वोट से हराकर जीत हासिल की है। भाजपा के पक्ष में 506 वोट पड़े थे, 2019 की चुनाव की बात करे तो एक वोट से उन्हें कांग्रेस के पार्षद ने जीत दर्ज की थी। जिसे दिनेश राठौर को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार दिनेश राठौर पार्षद का पद जीता है वे भाजपा युवा मोर्चा से लेकर पार्टी के कई अहम पदों पर काम किया है। सूत्रों की माने तो वार्ड नंबर 14 से पूर्व उपाध्यक्ष रहे आशुतोष गोस्वामी की हार के बाद अब प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बड़े नेताओं के चहेते के साथ ही उनकी अच्छी पकड़ भी है। राजनैतिक छबि में कोई दाग नहीं लगा है,, यह भी उनके लिए एक अच्छी बात है।
भाजपा युवा मोर्चा में रहकर उन्होंने पिछले 5 सालों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनेक धरना प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार को उजागर करने का प्रयास किया है।मंडल अध्यक्ष बनने ने बाद दिनेश राठौर के नेतृत्व में कई धरना प्रदर्शन,पुतला दहन किया गया, सैकड़ों की संख्या में भाजपा के लोग पहुंचे थे।
वही वार्ड नंबर 3 के पार्षद मोहन लाल यादव ने अपने प्रतिद्वंदी को 53 वोट से हराया है। दूसरी बार पार्षद बने है वार्ड की जनता ने अपना पार्षद चुना है। वे भाजपा में पूर्व में जांजगीर नगर के मंडल अध्यक्ष रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा में उतनी सक्रियता नहीं थी।