Breaking News:- जैन निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा, 7 की मौत, 80 से अधिक घायल….
Breaking News:- जैन निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा, 7 की मौत, 80 से अधिक घायल….
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बड़ौत तहसील में सुबह 7 से 8 बजे के बीच 65 फीट ऊंचे लकड़ी के मंच की सीढ़ियां टूट गईं। इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए।
घटना के समय महोत्सव में आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा 65 फीट ऊंचे मंच पर रखी गई थी। श्रद्धालु भगवान के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। अचानक वजन बढ़ने से पूरा मचान नीचे गिर गया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ठेले और अन्य साधनों से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।