Korba news/ जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरीपारा में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां पांच साल का बच्चा खेल-खेल में ट्रैक्टर की स्टेयरिंग पर बैठ गया, तभी ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और नीचे मौजूद ढाई साल का मासूम उसकी चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के लिए निर्माण सामग्री लेकर एक ट्रैक्टर पथरीपारा में खड़ा था। पास ही बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान पांच वर्षीय बच्चा ट्रैक्टर की स्टेयरिंग पर बैठ गया। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसका ढाई साल का छोटा भाई ट्रैक्टर के पहिए के पास मौजूद है। अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ा और मासूम पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बाइट: चंद्रलोक सिंह, पार्षदवीओ-2:घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सब कुछ कुछ ही सेकंड में हो गया।
सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


