वार्ड नंबर 18 में भाजपा ने युवा नेता दिनेश राठौर पर लगाई बाजी….

वार्ड नंबर 18 में भाजपा ने युवा नेता दिनेश राठौर पर लगाई बाजी…
जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर नैला के 25 वार्डो की सूची भाजपा ने जारी की है जिसमें वार्ड नंबर 18 के लिए युवा नेता दिनेश राठौर को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसपर दिनेश राठौर ने भाजपा वरिष्ठ नेताओं को आभार व्यक्त कर जीत दर्ज करने का विश्वास दिलाया है।
दिनेश राठौर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर है। इससे पहले वे जिला भाजपा में जिला सह संयोजक, विधानसभा मीडिया प्रभारी जैसे महत्व पूर्ण पदों पर काम किया है। वही वार्ड के लोगों के पसंदीदा युवा नेता है, जो हर मुश्किलों में खड़े रहते है। हमेश जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार नगर पालिका में अपनी आवाज उठाई है।
उन्होंने कहा कि इस बार नगर पालिका जांजगीर नैला में भाजपा की सरकार बनेगी और सभी वार्डो से प्रत्यासी जीत कर भाजपा की सरकार नगर में बनेगी, विकास का दौरा आगे बढ़ेगा।
आपको बता दें कि वर्ष 2019 में भाजपा ने श्रीमति अमलेश्वरी दिनेश राठौर को प्रत्याशी बनाया था। जिसमें वार्ड के जनता ने अपना प्यार दिया था मगर जीत दर्ज नहीं कर सकी और हार का सामना करना पड़ा था। इस बार दिनेश राठौर को प्रत्याशी बनाया और दुगने मेहनत कर जीत हासिल करने की बात कही।