नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड 14 में भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष गोस्वामी पर फिर जताया विश्वास..

नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड 14 में भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष गोस्वामी पर फिर जताया विश्वास.
जांजगीर चांपा जिले नगर पालिका जांजगीर नैला में चुनाव का बिगुल फुक दिया है। भाजपा ने नगर पालिका के 25 वार्डो में अपना प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें वार्ड नंबर 14 के लिए 5 वी बार नगर पालिका के उप अध्यक्ष रहे आशुतोष गोस्वामी पर अपना विश्वास जताया है। निश्चित ही उनकी जीत तय है लगातार वे अपने वार्डो में विकास कार्य लगे रहे,हमेशा लोगो से मिलकर उसका सुख दुःख में साथ खड़े रहे। उन्हें हर बार जनता से प्यार मिला है और चुनाव जीतते आ रहे है,पूर्व उप अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने भाजपा से टिक देने पर आभार जताया है और अपने वरिष्ठ नेताओं को आभार व्यक्त किया है।
अब देखने वाली बात है कि कांग्रेस वार्ड नंबर 14 में अपना उम्मीदवार किसे बनाता है। अब तक कांग्रेस ने अपना हुकुम का एका खोला नहीं है।