आबकारी एक्ट पुलिस का बड़ा अभियान: 24 घंटे में 19 प्रकरण दर्ज, अवैध शराब कारोबारियों पर सख़्त प्रहार….
दुर्ग। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस दुर्ग ने एक बार फिर सख़्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन में 20 जनवरी को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विशेष कार्रवाई की गई।
इस विशेष अभियान के दौरान अवैध शराब की खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है—
थाना पुरानी भिलाई – 07 प्रकरण थाना नेवई – 05 प्रकरण थाना दुर्ग – 04 प्रकरण
थाना भिलाई नगर – 2प्रकरण
थाना सुपेला – 01 प्रकरण
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार निगरानी रखी जा रही है और जहां भी अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही है, वहां त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की सख़्त कार्रवाई का उद्देश्य जनहित की सुरक्षा, सामाजिक शांति बनाए रखना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। अवैध शराब के कारण होने वाले अपराधों और सामाजिक दुष्परिणामों को रोकने के लिए दुर्ग पुलिस आगे भी इसी तरह लगातार अभियान चलाती रहेगी।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब की गतिविधि की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।



