जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत शिवरीनारायण वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री अंकुर गोयल जी ने महानदी के बढ़े हुए जलस्तर से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर वार्डवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं परिस्थितियों का जायजा लिया।
इस दौरान पार्षद वार्ड क्रमांक 15 के श्री अंकुर गोयल जी एवं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद ओम प्रकाश साहू जी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को बाढ़ के बाद होने वाली संभावित बीमारियों और संक्रमण से बचाव के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी को अच्छी तरह उबालकर, छानकर ठंडा करके ही पिएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
साथ ही उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि बाढ़ में डूबे अथवा क्षतिग्रस्त मकानों में फिलहाल वापस न जाएं, क्योंकि पानी के कारण मिट्टी के मकान की संरचना कमजोर हो सकती है और गिरने का खतरा बना रह सकता है। सभी लोग अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
वार्ड के युवाओं से बात करते हुए पार्षद गोयल जी ने उनसे कहा कि जब घर में कोई विपत्ति आती है तो सभी को एकजुट होकर उसका सामना करना होता है इससे परेशानी को दूर करने में आसानी होती है इसके लिए आप जैसे युवाओं से निवेदन है कि आप भी मोहल्ले में घर घर जाइए जिनको भी परेशानी है उनसे पूछकर अपनी सहभागिता निभाये क्योंकि शिवरीनारायण के अधिकतर युवाओ को नदी के कारण तैरना और इस बाढ़ जैसे हालात से निपटने की समझ बहुत अच्छे से है महिला,बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाना और उनकी मदद करने में युवा साथी ही प्रशासन की मदद कर सकता है ।।
मुश्किल की इस घड़ी में वार्डवासियों के बीच पहुंचकर उनकी चिंता सुनना, उन्हें सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहना ही सच्ची जनसेवा है।
जनता की सुरक्षा • जनता की चिंता • जनता के साथ हर कदम
अंकुर गोयल जीपार्षद, वार्ड क्रमांक 15, नगर पंचायत शिवरीनारायण



