जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नदी किनारे चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, 08 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, 13 नवम्बर 2025 /थाना मुलमुला पुलिस ने एक बार फिर जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बुटराभंवर नदी किनारे चल रहे खुले जुए के अड्डे पर छापा मारा। मौके से 08 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल ₹31,170 नगद राशि, ताश की पत्तियां और 04 मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर की गई, जिन्होंने जिले में जुआ-सट्टा पर नकेल कसने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि बुटराभंवर क्षेत्र में नदी किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल रेड की। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम की सतर्कता से सभी को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं —
1. सौरभ लाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी मगरपार, बिलासपुर
2. शिव पटेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी मगरपार, बिलासपुर
3. सूरज यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी मल्हार, बिलासपुर
4. अंकित कुमार टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी भगवानपाली, मस्तूरी, बिलासपुर
5. करण सिंह लहरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बिनोरी, मल्हार, बिलासपुर
6. रमेश आजाद, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम अर्जुनी, थाना अकलतरा
7. प्रमोद साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिफरा, सिरगिट्टी, बिलासपुर
8. दिव्य कांत साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी तिफरा, बिलासपुर
सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम :
थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, एएसआई प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक अमृत सूर्य, आरक्षक जितेन्द्र कुर्रे एवं निलेश तिवारी का विशेष योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।



