तालाब किनारे अतिक्रमण कर चल रहे चखना दूकान पर चला बुलडोजर,
रिपोर्टर- आकाश सोनी
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा में शराब दूकान के पास स्थित नोनी बाबु ताला ब के किनारे अतिक्रमण कर सालों से चखना दूकान चल रहा था, जिन्हे समय समय पर अतिक्रमण हटाने समझाईश व नोटिस जारी किया जाता रहा है, करिब एक महिने पहले सभी दूकानदारों को नगर पंचायत द्वारा समझाईश दी गई थी , कि अपना दूकान हटा ले तब बहोत से दूकान वालों ने अपना अतिक्रमण हटा दिया, किन्तु कुछ दूकान दारों ने ईसे नजर अंदाज किया जिन्हे करीब एक सप्ताह पहले नगर पंचायत बलौदा के तरफ से नोटिस जारी किया गया, लेकिन दूकान वाले अपनी दूकान हटाने को राजी नही थे , जिसके प्रतिक्रिया में आज दिनांक 23 जनवरी को नगर पंचायत बलौदा द्वारा बुलडोजर द्वारा अतिक्रमण हटा दूकानों को तोड़कर जब्त किया गया।



