आकाशीय बिजली का कहर:- महिला की हुई मौत,खेत में निदाई का कर रही थी काम…
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कापन में खेत में निदाई का काम कर रही महिला संतोषी कश्यप 35 वर्ष की मौत हुई है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,, आज बुधवार की सुबह 6 बजे संतोषी कश्यप अपने खेत में 8 से 10 लोगो के साथ निदई का काम कर रही थी। खेत का काम दोपहर की 12 बजे करीबन घर जाने के लिए निकल रहे थे तभी तेज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गई। खेत में काम कर रहे अन्य लोगो ने देखा और घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। महिला के सीने में चोट के निशान है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।