जांजगीर-चांपा। नैला स्थित दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तिल्दा (रायपुर) के दो युवकों को गिरफ्तार किया है
जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को कुरदा निवासी मनुप्रताप पटेल अपनी HF Deluxe मोटरसाइकिल (CG-11-AX-8456) से नैला स्थित दुर्गा पंडाल में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक नहरियाबाबा मंदिर रोड स्थित एक दुकान के पास खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद उन्होंने नैला चौकी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई मोटरसाइकिल तिल्दा के दो युवक चला रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम नेवरा पहुंचकर मुनेश्वर प्रसाद निषाद (20 वर्ष) और आयुष धीवर (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये कीमत की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली।
दोनों आरोपियों को 1 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका: संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, प्रधान आरक्षक जगदीश अजय, राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक संतोष प्रधान एवं डीकेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



