पुल के ऊपर सोया था युवक, गिरने से हुई मौत
पीएम के बाद शव परिजनों को सौपा गया, दोस्त ने दी जानकारी
जगदलपुर, कोंडागाँव जिले के संबलपुर निवासी युवक पुल में सोने के दौरान ऊपर से गिर गया, जिससे कि उसकी मौत हो गई, घटना की जानकारी दोस्त ने ही पुलिस व परिजनों को दिया, जिसके बाद शव का पीएम करवाया गया और परिजनों को सौप दिया गया,
मामले की जानकारी देते हुए कोंडागाँव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि संबलपुर पुल के नीचे एक युवक का शव देखा गया है, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को देखने के बाद पास में ही खड़े युवक खनेद्र ने बताया कि मृतक खिलेश नेताम 19 वर्ष निवासी संबलपुर का है, दोनों एक साथ पोल्ट्रीफार्म में काम करते थे,बीती रात दोनों खाना खाने के बाद इसी पुल में आकर बैठ गए,जहाँ खिलेश पुल के ऊपर सो गया,जबकि खनेद्र अपने साथ लाये स्कूटी के ऊपर ही सो गया,सुबह जब खिलेश दिखाई नही दिया तो खनेंद्र ने खोज की खोजते हुए उसकी नज़र पुल के नीचे देखा तो उसने देखा की खिलेश नीचे मृत पड़ा हुआ था, आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंच कर छान बीन शुरू की प्रथम दृष्टया पुलिस भी यही मान रही कि पुल से नीचे गिरने की वजह से युवक की मौत हुई हैं,पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया है…



