Janjgir champa News तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस की कार्रवाई, मेटाडोर सहित साउंड सिस्टम जब्त
Janjgir champa News- जिले में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए डीजे संचालक को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मेटाडोर में लगाए गए डीजे सिस्टम को जब्त कर छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Janjgir champa News मेटाडोर में माउंट कर बजा रहा था डीजे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ज्योतिष कश्यप (30 वर्ष) निवासी बाल्को, कोरबा मेटाडोर वाहन में साउंड सिस्टम माउंट कर चांपा रोड क्षेत्र में देर रात अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। तेज ध्वनि के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।
Janjgir champa News सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि डीजे अत्यधिक तेज आवाज में बजाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर डीजे सिस्टम और मेटाडोर वाहन को जब्त कर लिया।
Janjgir champa News कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
Janjgir champa News एसपी के निर्देश पर चल रही कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा पहले ही सभी थाना प्रभारियों को नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास और आरक्षक नितेश विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




