पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त पर भाजपा किसान मोर्चा ने जताया आभार
जांजगीर-चांपा जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री के इस निर्णय को किसानों के हित में बड़ा कदम बताया।
किसानों को मिल रही सीधी आर्थिक सहायता-प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देशभर के करोड़ों किसानों को सीधी आर्थिक सहायता मिल रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6 हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।उन्होंने कहा कि इस राशि से किसानों को खेती-किसानी से जुड़े खर्चों जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में आर्थिक मदद मिलती है, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को बड़ी राहत मिलती है।
13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त-प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की जा रही है। इस किस्त के तहत प्रत्येक पात्र किसान को दो-दो हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कदम-रवि पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आई है।उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और खेती को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का जताया आभार-प्रदेश किसान मोर्चा के प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में लिए जा रहे ऐसे निर्णय देश के अन्नदाताओं के लिए राहत और सम्मान दोनों का कार्य कर रहे हैं।



