12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका! फ्री में IIT जैसे संस्थानों में पढ़ाई, डिग्री के साथ मिलेगी नौकरी
छतरपुर जिले के उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो 12वीं पास करने के बाद किसी वजह से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए. अब ऐसे युवाओं को आईआईटी जैसे बड़े संस्थानों में पढ़ने का मौका मिलने जा रहा है. खास बात यह है कि पढ़ाई पूरी तरह निःशुल्क होगी और पढ़ाई खत्म होने के बाद छात्रों को डिग्री के साथ नौकरी का मौका भी मिलेगा.
दरअसल, आईटी कंपनी HCL Tech की ओर से 12 मार्च 2026 को छतरपुर शहर में एक विशेष सेमिनार आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम किशोर सागर तालाब के पास स्थित ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा.
सेमिनार में होगा पंजीयन
इस सेमिनार में छात्रों को इस पूरी योजना की जानकारी दी जाएगी. साथ ही चयन परीक्षा में बैठने के लिए पंजीयन भी वहीं कराया जाएगा. जानकारी के मुताबिक 12 मार्च को पंजीयन होने के बाद करीब 7 दिन के अंदर HCL Tech द्वारा बीईई (BEE) परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसी परीक्षा के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा.

जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया के अनुसार इस योजना के तहत जिले से करीब 30 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा. चयनित छात्रों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा.
IIT और बड़े संस्थानों में मिलेगी पढ़ाई
चयनित छात्रों को पढ़ाई के लिए देश के नामी संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा. इनमें प्रमुख रूप से IIT गुवाहाटी, BITS पिलानी, कोट्टायम यूनिवर्सिटी, IIM सिरमौर, जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं. यहां छात्रों को निःशुल्क उच्च शिक्षा दी जाएगी.

इन छात्रों को मिलेगा मौका
इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने 12वीं कक्षा पास की है या इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं. इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं:
एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए कम से कम 65% अंक, सीबीएसई के छात्रों के लिए 70% अंक जरूरी, 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषय होना अनिवार्य, मैथ्स में कम से कम 60 अंक होना जरूरी

पढ़ाई के साथ मिलेगा नौकरी का मौका
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें छात्रों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि नौकरी से भी जोड़ा जाएगा. यानि पढ़ाई पूरी होने के बाद छात्रों को अच्छी नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं. इससे जिले के कई युवाओं को अपने करियर को नई दिशा देने का मौका मिलेगा.