भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति व मंडल अध्यक्षों की सूची घोषित, रितेश साहू बने सक्ती जिले के महामंत्री,पूर्व में हसौद मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके
भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति व मंडल अध्यक्षों की सूची घोषित, डॉ अभिषेक कश्यप बने हसौद मंडल के अध्यक्ष हसौद मंडल में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी, जिला सक्ती(छ.ग.) अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की सूची कल शाम जारी कर दी गई है।
यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण देव सिंह,प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन में,भाजपा बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा एवं जिला प्रभारी सक्ती श्री मनोज शर्मा के निर्देशानुसार व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्री राहूल योगराज टिकरिहा व सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गवेल जी के सहमति से की गई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आलोक पटेल के द्वारा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की सूची विधिवत घोषित की गई।
घोषित सूची में सक्ती के हसौद मंडल के कार्यकर्ता को जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया जिसमें रितेश साहू को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं शिवम जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष पर और संजय यादव को सोशल मीडिया सह प्रभारी सक्ती,सुमित साहू प्रचार प्रसार प्रमुख एवं तिलक साहू प्रचार प्रसार सहप्रमुख पर नियुक्त किया गया।उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया।जिला युवा मोर्चा की नई कार्यसमिति की घोषणा के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं आज भाजपा जिला पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,विशेष आमंत्रित सदस्य एवं युवामोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री ने जिलाध्यक्ष आलोक पटेल के निज निवास किरारी पहुँच कर उनका सभी पदाधिकारियों ने आभार एवं धन्यवाद किया।



