CG NEWS छाता जंगल युवक की मौत:- क्या कारण था युवक की मौत का? बना रहस्य, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Janjgir champa News:-जांजगीर-चांपा जिले के थाना बलौदा क्षेत्र अंतर्गत छाता जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए बिजली करंट वाले तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार लहरें, निवासी खिसोरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 19 फरवरी की दरमियानी रात सूचना मिली कि जंगल क्षेत्र में करंट प्रवाहित तार फंसाया गया था। इसी दौरान अनिल कुमार लहरें उस तार की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?:- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने जंगली सूअर को मारने के उद्देश्य से जंगल में बिजली करंट से युक्त तार बिछाया था। यह तरीका न केवल अवैध है बल्कि अत्यंत खतरनाक भी है। इसी घातक जाल की चपेट में आकर युवक की जान चली गई।इस तरह की घटनाएं वन्यजीव संरक्षण कानून और आपराधिक कानून दोनों का गंभीर उल्लंघन मानी जाती हैं।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध:- मामले में थाना बलौदा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




