CG NEWS:- बायपास पर वाहन से चोरी,11 माह बाद 2 आरोपी गिरफ्तार, नकद रकम व वाहन बरामद
दुर्ग जिले के अंजोरा बायपास रोड पर खड़े वाहन से हुई चोरी के मामले में पुलिस चौकी अंजोरा की टीम ने रात्रि चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई नकद राशि और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 मार्च 2025 की रात अंजोरा बायपास रोड पर खड़े वाहन से अज्ञात चोरों द्वारा नकद राशि चोरी कर ली गई थी। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 89/2025 के तहत बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
लगातार पतासाजी और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने 03 फरवरी 2026 को दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी की गई नकद राशि और वाहन जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में….
भैरव साहू (23 वर्ष) निवासी खालसा, थाना गुंडरदेही, जिला बालोद और राहुल ठाकुर (33 वर्ष) निवासी ग्राम सिरसिदा, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग शामिल हैं।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।



