हसदेव नदी के गेमन पुल से अज्ञात व्यक्ति ने लगाई छलांग, स्कूटी बरामद जांच में जुटी जांजगीर पुलिस।
आज बुधवार की सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार हसदेव नदी पर स्थित गेमन पुल से एक अज्ञात व्यक्ति ने छलांग लगा दी।
घटनास्थल पर पुल के ऊपर एक स्कूटी मिली है, लेकिन उस पर नंबर प्लेट नहीं होने से व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
सुबह से ही DDRF के जवान हसदेव नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।



