CG NEWS पुलिस की कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत 2 आरोपी गिरफ्तार, 1.770 किलो गांजा जब्त
दुर्ग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना जामुल क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 770 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, नगद राशि और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जामुल कॉलेज के पास रोड पर कुछ युवक गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध गांजा बरामद किया गया।
मामले में अपराध क्रमांक 76/2026 के तहत धारा 20(ख), 27 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में ओमेश कुमार ठाकुर (22 वर्ष) और अमय गुप्ता (20 वर्ष), दोनों निवासी रामनगर, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग शामिल हैं।



