जमीन ग्राहक सावधान:- हनुमान धारा चांपा में अवैध प्लाटिंग का खेल….. SDM,तहसीलदार मौन।
जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका चांपा के वार्ड नंबर 1 के हनुमान धारा के पास अवैध पॉलिंग का खेल जोरो पर है मगर SDM,तहसीलदार इस पर कुछ नहीं बोल सकते क्यों कि अभी धान खरीदी में व्यस्त होने की बात कही जा रही है। जिससे जो अवैध प्लाटिंग कर रहे लोगों को सहूलियत मिल रही है। वही बिजली विभाग भी इसमें पूरा साथ दे रहा है।

दरअसल हनुमान धारा के पास लगभग ढाई एकड़ जमीन और कुछ शासकीय जमीन पर अवैध प्लाटिंग का खेल जोरो से चल रहा है, बड़ी मात्रा में राखड़ से गद्दे को पाट कर समतल किया गया है। और उस पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। सवाल यह खड़ा होता है कि उस क्षेत्र के पटवारी, सीएमओ चांपा तहसीलदार चांपा SDM चांपा को इसकी भनक तक नहीं है कि उनके इलाके में क्या हो रहा है? फिलहाल इस प्रश्न का उत्तर तो जल्द ही निकाला जाएगा क्या पता अवैध करने का हौसला दे रहे हों। यह तो हो गई राजस्व अधिकारीयो की बात …
अब आते है बिजली विभाग में जगह गलियों में खंभे लगाने का आवेदन दे देकर आपकी चप्पल घिस जाएगी मगर मजाल हो कि बिजली विभाग के बड़े अधिकारी आप के आवेदन को गंभीरता से ले और मौके पर जाकर जांच कर सही होने पर खंभे की मांग को पूरा करे,, रही बात यदि कोई बड़ा नेता फोन य अपने लेटर से चिट्ठी लिखे तो काम होता है उसमें भी कई बार आपको यह प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी। तब जाकर यह काम होता है ।।। यह इस लिए बता रहे है क्यों कि हनुमान धारा के पास अवैध प्लाटिंग में लगभग 5 से 8 बिजली के खंभे पहले से लगा दिया गया है। किस लिए लगाया गया है यह बात हम आपको दूसरी एपिसोड में बताएंगे, की क्यों वहां पर खंभे लगे है? अच्छा उसका फायदा भी बता देते है क्यों कि जब आप जमीन को देखने गए और खरीदने का विचार जमा लिया तो पहले से बिजली खंभे को देख आप सोचेंगे कि यहां पर तो पहले से बिजली की तार लगने वाली है जिससे असुविधा नहीं होगीं। आशंका है कि बिजली विभाग के अधिकारी अवैध प्लाटिंग में लगे लोगों को फायदा दिलाने का काम में लगी है। एक तरफ जहां बांस के सहारे गलियों में तार खींच कर लोग अपने घरों में बिजली ले जा रहे है खंभे लगाने को लेकर आवेदन पर आवेदन दे रहे है मगर कुछ सुनवाई नहीं हो रही है। आशंका है कि मोटी रकम मिली होगी जिसके लिए अवैध प्लाटिंग में खंभे पहले से लगा कर तैयार किया गया है।

जमीन खरीदने वालों सावधान हो जाओ…
हम इस लिए आप को आगाह कर रहे है क्यों कि वह जमीन लगभग ढाई एकड़ा होगा जिसे सफेद राखड़ से गड्ढे को पाटा गया है, केवल नाम मात्र ही उसके ऊपर मिट्टी डाली है जब बरसात होगी तो राखड़ पानी में बह जायेगा,जिससे भविष्य में बना हुआ घर गिरने की संभावना अधिक रहेगी। एक बात और जानकारी मिली है कि यह प्लाटिंग रेरा अपूर्व नहीं है फिलहाल इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। किसका है कौन है क्या नाम है जल्द ही इस मामले का हम खुलासा करेंगे।
वर्जन….
SDM पवन कोसमा ने कहा कि हम अभी धान खरीदी में व्यस्त है 31 जनवरी के बाद से जो भी अवैध प्लाटिंग कर रहा है उस पर कार्यवाही की जाएगी ….




