जांजगीर चांपा जिले के ढाबाडीह में घर के बाहर खाट पर सोए हुए श्रवण कुमार उम्र 50 साल की धार दार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या की गई है। खून के छीटें दीवारों ने भी पड़ी है। वह रात्रि में घर के बाहर सोया हुआ था। मौके पर एफएसएल और डॉग एस्कॉर्ट की टीम भी पहुंची हुई है। पामगढ़ थाना क्षेत्र की है घटना,किस वजह से हत्या की गई है इसका पता नहीं चला पाया है।
मिली जानकारी अनुसार,मृतक श्रवण कुमार के बड़ा बेटा रात्रि करीबन 3 बजे घर आया तों देखा की उसका पिता श्रवण कुमार जोकि घर के बाहर खाट पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद अपने पिता की इस हालत में देख गांव के लोगो को इसकी सूचना दी। मृतक के बेटे ने बताया की वह अपनी मां के साथ बिलासपुर में रोजी मजदूरी के काम करते है रक्षाबंधन मानने के लिए गांव आए हुए थे। मां और छोटा भाई मामा के घर विद्याडीह गए हुए थे। वही पुलिस को भी सूचना दी गई। आज शनिवार को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर बिलासपुर से एफएसएल की टीम पहुंची हुई है,और हत्या की सुराग जुटने में लगी हुई है। वही डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ली जा रही है। इस मामले में एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि, मृतक श्रवण कुमार कुर्रे के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है जिसके खून के छीटें दीवारों में भी लगे हुए है। हत्या करने की वजह अभी सामने नही आई है। पुलिस हर एक पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे को पकड़ लेने की बात कही है।
बताया जा रहा है की शुक्रवार की रात्रि करीबन 10 बजे से बिजली बंद थी,जोकि 1.30 बजे लगभग बिजली आई थी। बिजली बंद होने के कारण गर्मी से परेशान लोग घरों के बाहर ही सो रहे थे। आसंका जताई जा रही है कि 12 से 1बजे के बीच हत्या की गई है।



