जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोदा में देशी शराब पीने से एक महिला ललिता सूर्यवंशी उम्र 46 साल और पुरुष किरण प्रधान उम्र 33 साल की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होगा। देशी शराब को गांव के एक व्यक्ति के पास से खरीदा गया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार मृतक किरण के शाला शिव शंकर ने बताया की किरण प्रधान अपनी पत्नी और 3 बच्चो के साथ रखी त्योहार मनाने ग्राम हनुमंता से ग्राम अमोदा आए हुए थे। मृतक किरण जोकि रोजी मजदूरी का काम करता है। 31 अगस्त की शाम करीबन 7 बजे वह पड़ोसी ललिता सूर्यवंशी के घर गया हुआ था जिसके बाद शराब पीने की बात हुई और ललिता सूर्यवंशी ने अपने भतीजे को लेने के लिए भेजा था। जिसके बाद वह गांव के एक व्यक्ति से देशी शराब लेकर आया,जिसका ढलान पहले से ही खुला होने की बात सामने आई है। जिसके बाद दोनो घर में ही करीबन 7.30 बजे शराब पीने लगे । शराब को बाद दोनो जमीन पर ही गिर पड़े,जिसे देख कर दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया जहा डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित किया है। आज शुक्रवार को दोनो के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
एएसपी अनिल सोनी ने कहा कि सूचना मिली की एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है। फिलहाल दोनों की शव का पोस्टमार्टम कराया गया है अभी सॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चला पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। दोनो मृतकों के शव को डॉक्टरों की टीम और वीडियो ग्राफी के साथ पीएम कराया गया है।



