खुलेआम चल रहा कबाड़ का अवैध कारोबार…
सक्ती जिले के हसौद में पिछले कई सालों से कबाड़ का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है। यहां पर कबाड़ी सामान की खरीदी-बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। पुलिस प्रशासन की समझाइश के बावजूद यह अवैध कारोबार जारी है। व्यापारी केवल एक स्टॉक रजिस्टर का सहारा लेकर बिना टैक्स दिए लाखों रुपए की आमदनी कर रहे हैं।इसी बीच हमारे कैमरे में कैद हुए सरकारी संस्था से बेचे गए सरकारी टेबल जिसे कबाड़ का धंधा कर रहे उसके द्वारा तोड़वा कर बड़ी गाड़ी में डाल कर बाहर बेचा गया
गांव में बढ़ रही चोरी की घटनाएं
इन व्यापारियों के पास इस कारोबार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं। अधिकांश कबाड़ चोरी का सामान होता है। इसे खुलेआम खरीदा-बेचा जाता है।
यह कारोबार छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े स्तर तक फैल चुका है। इनमें से अधिकांश व्यापारियों का काम बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में होता है। पुलिस और प्रशासन का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। इससे इनका मनोबल और बढ़ गया है।
अवैध रूप से चल रही कबाड़ की दुकानें
हसौद में कबाड़ी दुकानें अवैध रूप से चल रही हैं। इनके पास न तो कोई लाइसेंस है,न ही जीएसटी नंबर,और अगर है भी तो इन कबाड़ दुकान वालो का धंधा जुगाड़ से चल रहा है इन दुकानों में साइकिल, बाइक और अन्य चोरी के सामानों की खरीद-बिक्री होने की खबर है। यहां तक कि कबाड़ी सामान की खरीदी-बिक्री में छोटे-मोटे व्यापारी भी सक्रिय हो गए हैं। इनमें अधिकतर किशोर और नशे की लत से ग्रस्त लोग शामिल हैं।



