युवक को पीटा फिर बीच सड़क बाइक में लगाई आग,लोग देखते रहे तमाशा,बाइक धू धू कर जलता रहा,शराब के लिए पैसे नही देने पर घटी घटना,देखिये वीडियो
कोरबा। युवक को शराब के लिए रुपए देने से मना करना महंगा पड़ गया। बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई की। इस दौरान गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते रहे। हद तो तब हो गई, जब बदमाशों ने पीड़ित की बाइक को आग के हवाले कर दिया। उसकी आंखों के सामने बाइक जलकर राख हो गई। विडंबना यह है कि पीड़ित युवक मदद के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं पहुंचा। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर ली है।
घटना सिविल लाइन थानांतर्गत अटल चौक गोढ़ी में घटित हुई। बेनदरकोना में निखिल कुमार बंजारे 22 वर्ष निवास करता है। वह मंगलवार को रात करीब 9.30 बजे अपने दोस्त की बाइक क्रमांक CG 12 BG 3218 में गया था। वह अटल चौक स्थित राजकुमार महिलोंगे की दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान आदिल प्रकाश मार्तंड अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसने निखिल से शराब के लिए रुपए की मांग की। निखिल ने रकम देने से मना कर दिया यह बाद आदिल और उसके साथियों को नागवार गुजरी। उन्होंने निखिल से गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान निखिल को जान से मारने की धमकी भी देते रहे। आदिल ने सड़क पर पड़े पत्थर से निखिल के सिर पर हमला कर दिया। उसके हमले में निखिल के सिर पर गंभीर चोटें आईं। हद तो तब हो गई, जब आदिल और उसके साथियों ने सड़क पर खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया। लोग बाइक को धूं धूं कर जलते देखते रहे। बाइक आग में जलकर खाक हो गई। किसी तरह अपनी जान बचाकर निखिल बाजार चौक पहुंचा। जहां पहुंचते ही वह बेहोश हो गया। उसे परिचितों ने आनन फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना से भयभीत परिजनों ने पीड़ित के साथ थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। खास तो यह है कि युवक को सरेआम पिटाई होती रही। आततायियों ने उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया, लेकिन लोग बीच बचाव या बाइक को आग से बचाने के लिए भी वीडियो बनाने में मशगूल रहे। बहरहाल मामले में पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आदिल प्रकाश मार्तंड व उसके साथियों के खिलाफ जीएसएन व विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
मारपीट पीट करने वाला एक युवक देशी कटा मामला में जुड़ा था नाम सूत्रों की मानें तो निखिल के साथ मारपीट करने वालों में एक आदतन बदमाश है।यह बताया जा रहा कि रावण दहन के समीप देशी कट्टा मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही आदतन बदमाश का नाम सुर्खियों में आया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जारी है बहुत जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।



