जांजगीर-चांपा में इतिहास रच गया
पहली बार तीन दिवसीय राज्योत्सव का लाइव प्रसारण — 25 हजार से ज्यादा लोगों ने घर बैठे उठाया जश्न का आनंद
जांजगीर-चांपा जिले का राज्योत्सव 2025 इस बार कुछ खास रहा! पहली बार जिले के तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Telecast) किया गया, जिसने पूरे जिले व आसपास के क्षेत्र को ऑनलाइन जोड़ दिया। CG Voice News के यूट्यूब चैनल के माध्यम से हुए इस लाइव प्रसारण को 25 हजार से अधिक दर्शकों ने देखा और अपने कमेंट्स और रिएक्शन से माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया।
लोक कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियाँ, बच्चों की झूमती तालियाँ और दर्शकों का जोश — सबकुछ लाइव दिखा, जैसे खुद मैदान में मौजूद हों। पहली बार जिले के इतिहास में तकनीक और संस्कृति का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने जांजगीर चांपा के रजत जयंती वर्ष के राज्योत्सव की शान को कई गुना बढ़ा दिया।
CG Voice News की इस शानदार पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है। चैनल की टीम ने सभी दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा —
“आपका प्यार और सहयोग ही हमारी असली ताकत है। आगे भी ऐसे सभी बड़े आयोजनों को हम लाइव दिखाते रहेंगे, ताकि हर नागरिक तक जिले की धड़कन पहुँचे।”
(CG Voice News – अब हर उत्सव LIVE!)



