ब्रेकिंग न्यूज़ Bilaspur
*बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर:6 लोगों की मौत की खबर, मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी, रेस्क्यू जारी*
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि, ये हादसा कैसे हुआ अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचित किया जाता है कि एक अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनज़र यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —
📞 आपातकालीन संपर्क:
📍 बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
📍 चांपा – 8085956528
📍 रायगढ़ – 9752485600
📍 पेंड्रा रोड – 8294730162
📍कोरबा – 7869953330
यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता एवं समन्वय सुनिश्चित कर रहा है।



