बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना:- सीएम साय ने जताया दुःख,दिवंगतों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता और घायलों को ₹50 हज़ार की सहायता राशि प्रदान की जाएगी…
बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस त्रासदी में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि दिवंगतों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता और घायलों को ₹50 हज़ार की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के समुचित एवं निःशुल्क इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिला प्रशासन एवं रेलवे की टीमें राहत और बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
हम इस कठिन समय में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ हैं। राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और हर आवश्यक कदम उठा रही है।
विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन



