जांजगीर चांपा में घर के टॉयलेट में फांसी लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव….
जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय से लगे ग्राम खोखरा में घर के टॉयलेट में फांसी से लटका हुआ अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान संतोष बरेठ के रूप में हुई है,पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
दअरसल,, शुक्रवार की सुबह करीबन 11.30 बजे संतोष बरेठ ने अपने घर के बाहर टॉयलेट में जाकर फांसी लगाई है। घर अन्य लोगों ने देखा तो वह फांसी के फंदे से लटा मिला,किस कारण से यह कदम उठाया है फिलहाल अज्ञात है।
जांजगीर थाने में सूचना देने के बाद पुलिस टीम पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरा पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आगे जांच पड़ताल में खुलासा होगा कि आत्महत्या की वजह क्या थी।



