हसौद में जिला पंचायत CEO वासु जैन ने किया वृक्षारोपण, विद्यार्थियों को दिया करियर मार्गदर्शन
सक्ती/हसौद, 14 अगस्त 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद में जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) वासु जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, करियर निर्माण और भविष्य की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

CEO वासु जैन ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अपने बीच जिला पंचायत CEO को पाकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए और उन्होंने ध्यानपूर्वक उनके मार्गदर्शन को सुना।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, जनपद पंचायत जैजैपुर के CEO संदीप कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि कैलाश बंजारे सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के आगमन, वृक्षारोपण तथा विद्यार्थियों को दिए गए प्रेरणादायी करियर मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।



