जांजगीर चांपा जिले के रोगदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हुई है। घटना सोमवार की शाम की है। मृतक महिला 10 अन्य मजदूरों के साथ खेत में निदाई के लिए गई हुई थी, इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। वही एक महिला घायल हुई है जिसे उपचार के बाद घर भेजा गया है। नवागढ़ थाना क्षेत्र की है घटना।
मिली जानकारी अनुसार, महिला प्रिया सहिस पति शिवशंकर सहिस उम्र 28 साल निवासी रिगदा सोमवार की सुबह 8 बजे से रोगदा गांव के रहने वाले इच्छा राम कश्यप के खेत में निदाई का काम करने अपने अन्य 10 मजदूर साथियों के साथ गई हुई थी। इस दौरान तेज बारिश के साथ, अकाश में बिजली तेज गरज चमक रही थी। सभी घर जाने के लिए खेत से निकल रहे थे। तभी अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और खेत से निकल रहे मजदूरों पर पढ़ी जिसमे प्रिया सहिस और सरोजनी सहिस दोनो घायल हो गए। खेत में मौजूद अन्य मजदूरों ने देखा जिसके बाद दोनो महिलाओ को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला प्रिया सहिस उम्र 28 साल को मृत घोषित किया। पुलिस को भी सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वही दूसरी महिला सरोजनी सहिस उम्र 35 वर्ष जोकि गंभीर रूप से घायल हुई थी।जिसका इलाज कर डॉक्टरों ने महिला को घर भेजा दिया है।
गांव वालो से मिली जानकारी अनुसार,मृतक महिला प्रिया सहिस के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। जिस पर जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है। ताकि बच्चो का पालन पोषण हो सके।



