18 लीटर अवैध कच्ची महुआ के साथ एक महिला सहित 02 आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी अमरनाथ केवट के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शिव कुमारी भारद्वाज के कब्जे से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3200/₹ कोबरामद किया जाकर दोनों आरोपियों को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं ASI राजेंद्र क्षत्रिय पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार का योगदान सराहनीय रहा।
गिरफ्तार आरोपी
01. अमरनाथ केवट उम्र 27 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा
2. शिव कुमारी भारद्वाज उम्र 50 साल निवासी बरगंवा थाना थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा



