ग्राम बोहारडीह में अपनी मां के ऊपर प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 12.09.2025 को प्रार्थिया अंजनी जोशी निवासी ग्राम बोहारडीह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 11.09.2025 को घर के सभी सदस्य खाना खा रहे थे, इसी दौरान बड़ा लड़का धनेश्वर जोशी आया, तब उसके एक अन्य पुत्र हरेश जोशी ने धनेश्वर जोशी को बोला कि उसका टूटा हुआ मोबाइल को बनवा दे। इस बात के लिए परिवार के सदस्यों द्वारा धनेश्वर जोशी को भी समझाइस दिया जा रहा था। इतने में बड़ा लड़का धनेश्वर जोशी गुस्से में आकर, अश्लील गाली गलौज करते हुए, जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे हंसिया से प्रार्थिया के ऊपर हमला कर दिया, जिससे प्रार्थिया के कान, तथा गर्दन में प्राणघातक गंभीर चोंट आया है। बीच बचाव करने आए प्रार्थिया के पति बिसहत जोशी को भी चोंटे आई है।
कि रिपोर्ट पर थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 110/2025 धारा 109 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना गिधपुरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी धनेश्वर जोशी को तत्काल हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा समझाइश देने से आवेश में आकर अपनी मां के ऊपर हंसिया से प्राण घातक वारकर उसे गंभीर चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 12.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- धनेश्वर जोशी उम्र 24 साल निवासी ग्राम बोहारडीह थाना गिधपुरी



