जांजगीर-चांपा। जिला औषधि विक्रेता संघ जांजगीर-चांपा के कोषाध्यक्ष एवं मीनाक्षी मेडिकोज के संचालक Deepak Goyal को भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ में सह संयोजक नियुक्त किए जाने पर जिले के केमिस्ट एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है।
दीपक गोयल लंबे समय से औषधि व्यवसाय से जुड़े होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा उन्हें सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर जिला औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारियों, केमिस्ट साथियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ चिकित्सा प्रकोष्ठ के साथ-साथ समाज को भी मिलेगा।
इस अवसर पर केमिस्ट साथियों ने कहा कि यह नियुक्ति जिले के औषधि व्यवसायियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपक गोयल संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
साथियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे जिले के स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।



