आराध्या को क्या हुआ… ऐश्वर्या राय बेटी संग गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं, वीडियो देख फैंस को हुई चिंता
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हर साल मुंबई में जीएसबी गणपति पंडाल के दर्शन करने जरूर जाती हैं। इस बार भी वो वहां पहुंचीं। अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ। दोनों मां-बेटी ने बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उनकी वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि, कुछ लोग आराध्या को लेकर सवाल कर रहे हैं कि वो इतनी अजीब क्यों लग रही हैं, आखिर उन्हें क्या हुआ है!
वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ से होकर गुजरती हैं। दोनों प्यारी सी मुस्कान के साथ सभी का अभिवादन करती हैं। पंडाल में जाने से पहले सेल्फी के लिए भी रुकती हैं।
यूजर्स का रिएक्शन
इस वीडियो में एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘आराध्या को क्या हुआ है, कितनी अजीब लग रही है।’ दूसरे ने कहा, ‘प्लीज मां बेटी दोनों हेयर स्टाइल चेंज करो।’ एक ने लिखा, ‘आराध्या मां जैसी खूबसूरत नहीं है।’ एक और ने कहा, ‘ऐश्वर्या की बेटी ऐश्वर्या की मम्मी लग रही है।’ ज्यादातर लोग उनके हेयर स्टाइल पर कॉमेंट कर रहे हैं कि उन्हें नए हेयर कट की जरूरत है।



