किसान के नलकूप मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम बहरबोड़ में किसान मोहित यदु के खेत में बने नलकूप के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
इस हादसे में नलकूप मकान में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोगों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरा मकान जल चुका था।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने नुकसान का जायजा लिया और पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। किसान मोहित यदु को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।



