सामाजिक संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा का 9 वां स्थापना वर्ष और कैरियर काउंसलिंग …
आज दिनांक – 01अगस्त 2024 को हमारी सामाजिक संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा का शानदार 8 वां वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर संस्थाएवम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अमोरा के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अमोरा , विकासखण्ड – अकलतरा में छात्र – छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कैरियर मार्गदर्शन , मेधावी छात्रों का सम्मान एवं एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया |
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार साहू सर – DSP. बिलासपुर , कार्यक्रम की अध्यक्षता – श्री आशीष मिश्रा जी – प्राचार्य – शा. उ. मा. शाला अमोरा , अकलतरा , विशिष्ट अतिथि – जयंत सिंह क्षत्रीय जी – प्रधानपाठक – शा. पूर्व मा. शाला अमोरा , श्रीमती गायत्री देवी कुर्रे जी – व्याख्याता – शा. उच्च. मा. शाला अमोरा , श्री नवल किशोर पाण्डेय जी – व्याख्याता – शा. उच्च. मा. शाला अमोरा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ |
मुख्य अतिथि – श्री संजय कुमार साहू सर – DSP. बिलासपुर के कर कमलो से शाला के 12 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त कु. कृति जांगड़े एवं 10 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त कु. नेहा यादव को स्मृति चिन्ह एवं लेखन सामग्री भेंट कर सम्मानित एवम प्रोत्साहित किया गया
शाला परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर आंवला , गुलमोहर , करण , अमरूद , सीताफल आदि पौधे माननीय अतिथियो के द्वारा लगाए गए | कार्यक्रम संचालन – श्री संजय कुमार यादव जी – ब्लाक क्रीडा अधिकारी एवम रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी , शा. उच्च. मा. शाला अमोरा और आभार प्रदर्शन – क्लब के अध्यक्ष – मन्नू थवाईत जी के द्वारा किया गया |
कार्यक्रम में संरक्षक – श्री शैलेन्द्र श्रीवास , श्री अनुराग प्रेम सोनी , श्री मनोज साहू , श्री रजत तिवारी , श्री दीपक साहू , क्लब अध्यक्ष – मन्नू थवाईत , उपाध्यक्ष – राजा बाबू पाण्डेय , कोषाध्यक्ष – प्रहलाद पंसारी , सचिव – राज साहू , सहसचिव – सोमदेव पाण्डेय , सोशल मीडिया प्रभारी – दुर्गेश राठौर , मीडिया प्रभारी – हरिशंकर कंवर , कार्यकारिणी प्रमुख – आशीष खाण्डेल , कार्यकारिणी प्रमुख – हर्ष थवाईत , सदस्य – विशाल पाटले , चंदराम बरेठ , सुगीत पाण्डेय , कामेश विश्वकर्मा , पोसराम बंजारा , रवि पैगवार , दुलेचंद साहू , देवराज यादव आदि सदस्यगणों के साथ समस्त स्टाफ शा उ मा शाला अमोरा की उपस्थित रही |