सहकारी सेवा समिति बोड़सरा में प्रज्ज्वलित हुआ “आशीर्वाद का दीया”, किसानों ने लिया विकसित भारत का संकल्प
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के तहत ग्राम बोड़सरा स्थित सहकारी सेवा समिति में विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा सुशासन, गरीब कल्याण, किसान हित और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि “आशीर्वाद का दीया” केवल दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा भाव और विकसित भारत के संकल्प के प्रति जनभागीदारी का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। किसानों की समृद्धि और गांवों के विकास से विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उपस्थित किसानों और ग्रामीणजनों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
किसानों ने लिया सेवा और सुशासन का संकल्प..
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन, किसान कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सहकारी सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद साहू, सरपंच प्रतिनिधि राजू यादव, संस्था प्रबंधक मनेंद्र शुक्ला, कोऑपरेटिव शाखा प्रबंधक रेशम लाल तिवारी, खम्भन साहू, रघुवंशमणि प्रभाकर तिवारी, संस्था प्रबंधक सिवनी मायाराम राठौर सहित क्षेत्र के किसान और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



