छत्तीसगढ़
अपना घर सेवा आश्रम में विक्षिप्त की हत्या, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान….
आरोपी सोमेश्वर हुआ गिरफ्तार

अपना घर सेवा आश्रम में विक्षिप्त की हत्या, आरोपी सोमेश्वर गिरफ्तार, हत्या की वजह जानकार हो जाएंगे हैरान….
कोरबा के अपना घर सेवा आश्रम में मानसिक रूप से कमजोर विद्यासागर की हत्या के मामले में आरोपी सोमेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि सोमेश्वर पहले भी हत्या के अपराध को अंजाम दे चुका है।
एक सप्ताह पहले सोमेश्वर ने आश्रम में विद्यासागर के साथ जमकर मारपीट की थी, जिसके बाद विद्यासागर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही खराब है। दुर्ग संभाग में भी उसने एक हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोमेश्वर को किसी विशेष मानसिक चिकित्सा केंद्र भेजने की प्रक्रिया में है।