क्या हालत हो गई सुनील पाल की, पैरों में चप्पल और चेहरे पर मायूसी… मशहूर कॉमेडियन का हाल देख चौंके लोग
एक वक्त था जब कॉमेडियन सुनील पाल का खूब जलवा था। राजू श्रीवास्तव और एहसान कुरैशी जैसे कॉमेडियंस के साथ सुनील पाल की कॉमेडी भी खूब पसंद की जाती थी। उन्होंने खूब नाम और शोहरत कमाई। लेकिन हाल ही जब सुनील पाल ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के प्रीमियर में नजर आए, तो उनकी हालत देख हर कोई दंग रह गया। सुनील पाल का वजन बहुत घट गया था और उन्होंने साधारण पैंट-शर्ट के साथ पैरों में चप्पलें पहनी थीं। सुनील पाल को इस हाल में देख सोशल मीडिया पर तरह-तरह के बातें बनने लगीं और यूजर्स रिएक्ट करने लगे।
कुछ फैंस ने इस बात पर चिंता जताई कि सुनील पाल ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कितना काम किया और पैसा कमाया, फिर भी आज ऐसी हालत है कि वह किसी फिल्म के प्रीमियर पर चप्पल और साधारण कपड़े पहने हुए हैं। और तो और वजन भी पहले से काफी घट गया है। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की स्क्रीनिंग पर कई फिल्मी और टीवी सितारे नजर आए, जिनकी चमक-धमक अलग ही नजर आ रही थी, पर जैसे ही सुनील पाल आए तो सब उनका हाल देख हैरान रह गए।
सुनील पाल की स्थिति देख लोगों को आया तरस, हो गए मायूस
सुनील पाल की बदहाल स्थिति देख लोग मायूस हो गए हैं और उनके लिए दुख जता रहे हैं। लोगों को हंसाने वाले सुनील पाल का ऐसा हाल देख यूजर्स का दिल दुखी हो गया। हालांकि, कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया और इसी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की स्क्रीनिंग से सुनील पाल की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
‘क्या हालत हो गई सुनील पाल की’, एक बोला- आज भीड़ का हिस्सा बन कोने में खड़ा
एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘क्या हालत हो गई है सुनील पाल की।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘साधारण पेंट-कमीज, पैरों में चप्पल, सिर पर पुरानी सी टोपी, चेहरे पर मुस्कान नहीं थी, बस वही पुरानी चिंता और मायूसी। कभी यही शख्स मंच पर आते ही लोगों की हंसी रोक नहीं पाता था, टीवी स्क्रीन के उस पार लाखों घरों में ठहाके गूंज जाते थे। ये ‘कॉमेडी सर्कस वाला सुनील पाल है’ कहकर लोग गर्व से पहचानते थे। आज वही सुनील पाल, कपिल शर्मा की फिल्म के प्रीमियर में भीड़ का हिस्सा बनकर खड़ा था, जैसे कोई मेहमान नहीं, बस एक दर्शक।’



